जरूरतमंदो को भोजन के साथ हॉटस्पॉट इलाकों का सैनीटाइजेशन प्राथमिकता—नगर आयुक्त

Health /Sanitation Lucknow
  • जरूरतमंदो को भोजन के साथ हॉटस्पॉट इलाकों का सैनीटाइजेश प्राथमिकता—नगर आयुक्त
  • 2455 भवनों का सैनीटाइजेशन कर्मचारियों द्वारा किया गया
  • 84304 जरूरतमंदों को भोजन का वितरण किया गया
  • जोन—6 में सैनीटाइजेश का कार्य किया गया
  • लोगों द्वारा अन्नदा ग्रेन बैंक में सहयोग किया गया

(www.arya-tv.com)नगर आयुक्त इन्द्रमणि ​त्रिपाठी ने कहा कि शहर में जिला प्रशासन द्वारा जो इलाके हॉस्पॉट घोषित किये गये हैं उन क्षेत्रों में विशेष रूप से कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम लगाकर त्वरित गति से सैनीटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर से किया जा रहा हैं जिससे कि कोरोना का प्रकोप आगे न फैले इसके लिए नगर निगम की कर्मचारी टीम व अधिकारी टीम दोनों दिनरात सेवा में लगे हैं। इन कार्यों के साथ ही सफाई, कूड़ा उठान आदि का कार्य पूर्व की भांति ही किया जा रहा है।

84304 जरूरतमंदों को भोजन का वितरण किया गया

लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 10 कम्युनिटी किचेन स्थापित किये गये है। नगर निगम के इन कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 84304 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट वितरण में नगर आयुक्त एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया। इसके अतिरिक्त राशन सामग्री भी वितरित की गयी।

2455 भवनों का सैनीटाइजेशन कर्मचारियों द्वारा किया गया

इं.पकज भूषण ने बताया कि कोरोना प्रभावित इलाकों में 11 हॉट स्पॉट क्षेत्रों में युद्ध स्तर से सैनीटाइजेशन का कार्य किया गय है। जिसमें डेडीकेटेड वाहन मिस्ट स्प्रिन्कलर सहित, हैण्डी स्प्रिन्किलिंग मशीन का उपयोग किया गया। सभी सफाई कर्मचरियों को मास्क व ग्लव्ज आदि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं। आज प्रशासन द्वारा जोन—6 में घोषित नये हॉट स्पॉट क्षेत्र हाता संगी बेग में 290 भवनों में युद्ध स्तर पर सैनीटाइजेशन का कार्य किया गया। इसके साथ ही छावनी क्षेत्र में 167 भवन,मोहम्मदी मस्जिद में 192 भवन,फूलबाग में 86 भवन,नजरबाग में 260 भवन,सआदतगंज में 154 भवन,तालकटोरा में 223 भवन,त्रिवेणी नगर में 54 भवन,गोमती नगर में 505 भवन,इंदिरा नगर में 169 भवन,खुर्रम नगर में 364 में सैनीटाइजेशन कार्य किया गया। साथ ही प्रत्येक घरों में दिनांक व संख्या भी अंकित की गयी है जिससे कि जानकारी रहे। साथ ही प्रशासन के अग्रिम आदेश तक यह कार्य जारी रहेगा। कार्यों का पर्यवेक्षण अपर नगर आयुक्त,मुख्य अभियंता सिविल,सीएफओ व जोलन अधिकारियों द्वारा किया।

टैक्टर टैंकर,छोटी—बड़ी जेटिंग मशीन,फायर बिग्रेड की गाड़ियों से जोन—6 में सैनीटाइजेशन का कार्य किया गया— अम्बी विष्ट

लोगों द्वारा अन्नदा ग्रेन बैंक में सहयोग किया गया

तरुण कुमार सिन्हा द्वारा अन्नदा खाते में रु. 20000 की सहयोग धनराशि उपलब्ध करायी गयी तथा राजाजीपुरम के क्षेत्रीय नागरिक नवीन, हेमंत, द्वारा 100 किग्रा चावल एवं अजय शर्मा जी द्वारा 40 किग्रा चावल मिनी स्टेडियम स्थित कम्युनिटी किचन हेतु उपलब्ध कराया गया।

नगर आयुक्त व सीएफओ की अपील
कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.- एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।