जरूरमंदों को भोजन के साथ शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया: नगर आयुक्त

Lucknow
  • जरूरमंदों को भोजन के साथ शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया: नगर आयुक्त

कोरोना को देखते हुए नगर निगम के नगर आयुक्त अजय द्विवेदी द्वारा जियामऊ स्थित कल्याण मण्डप में कम्युनिटी किचेन स्थापित किया गया है। इस किचेन के माध्यम से लाॅकडाउन से प्रभावित जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर अस्पताल व आसपास, कैसरबाग बस अड्डा, अमीनाबाद,चारबाग रेलवे व बस स्टेशन, आलमबाग बस स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

  • कन्टेंमेंट जाने में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया

कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु नगर निगम लखनऊ नियमित रूप से समस्त कोविड-19 के मरीजों के घरों में, कन्टेंमेंट जोन, समस्त सरकारी भवनों, कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं अन्य समस्त सार्वजनिक स्थलो पर सैनीटाईजेशन का कार्य कर रहा है। इसी के साथ-साथ प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष अभियान चलाकर कोविड-19 के दृष्टिगत अति संवेदनशील क्षेत्रों मेें सैनिटाईजेशन एवं विशेष सफाई का कार्य भी सम्पदित किया जाता रहा है। वर्तमान में लखनऊ में कम्यूनिटी टाॅयलेट, पब्लिक टाॅयलेट के साथ ही 20, पिंक टाॅयलेट सहित कुल 370 टाॅयलेट क्रियाशील हैं।

  • अयोध्यादास वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया

अयोध्यादास प्रथम वार्ड एवं अयोध्यादास द्वितीय वार्ड में विशेष सफाई एवं सैनीटाईजेशन अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में नगर निगम के उपरोक्त दोनो वार्ड को कुल 8 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में सघन सैनीटाईजेशन एवं सफाई कार्याें को कुशलतापूर्वक सम्पादित करने के लिए एक-एक जोनल अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रत्येक नोडल अधिकारी अपने सेक्टर की सफाई एवं सैनीटाईजेशन का कार्य अपने साथ लाये हुए 100 सफाई कर्मचारियों द्वारा सम्पादित करायेंगे। ये सफाई कर्मचारी सड़क एवं फुटपाथ की सफाई, नालियों की सफाई, कूड़े का उठान का कार्य सम्पादित करेंगे। इसी क्रम में नगर निगम का सिविल इंजीनियरिंग विभाग उपरोक्त दोनो वार्ड में सड़क पर पड़े हुए मलबा एवं अतिक्रमण हटाने का कार्य करेगा।
इस विशेष अभियान में 800 सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ 12 ट्रैक्टर टैंकर सैनीटाईजेशन मशीनों, 2 एण्टी स्मोक गन एवं 20 हैण्ट हेल्ड सैनीटाईजेशन मशीनों के साथ सम्पादित किया जायेगा।