हॉट स्पॉट क्षेत्रों में चलाया गया सेनेटाइजे़शन अभियान : नगर निगम

Lucknow
  • हॉट स्पॉट क्षेत्रों में चलाया गया सेनेटाइजे़शन अभियान
  • घरों में बांटा गया सेनेटाईजर व सोडियम हाइपोक्लोराइट

(www.arya-tv.com)नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी व मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि कोविड-19 के अन्तर्गत संक्रमण को रोके जाने हेतु प्रशासन द्वारा सील किये गये, हॉट स्पॉट क्षेत्रों के अतिरिक्त नगर के समस्त 110 वार्डो में भी सेनेटाइजे़शन का कार्य कराया गया साथ ही प्रातःकाल 08:00 बजे से नगर निगम सीमान्तर्गत 07 हॉट स्पॉट क्षेत्रों में विशेष सेनेटाइजे़शन का कार्य युद्ध स्तर पर डेडीकेटेड वाहनों एवं हैण्डी स्प्रिन्किलिंग मशीनों से कराया गया।

कैसरबाग क्षेत्र के अन्तर्गत मछली मोहाल व आस-पास के क्षेत्र में 430 भवनों, क़ैसरबाग क्षेत्र के अन्तर्गत नया गांव पश्चिम (नजीराबाद रोड) के आसपास के क्षेत्र व कैसरबाग सब्जी मण्डी के आस-पास के क्षेत्र में 470 भवनों, क़ैसरबाग क्षेत्र में फूलबाग मस्जिद एवं नजरबाग मस्जिद के आस-पास 340 भवनों, खन्दारी लेन लाल बाग के आसपास 35 भवनों, कटरा आजम बेग नियर एक्ज़ान स्कूल नक्खास के आसपास क्षेत्र में 148 भवनों, थाना हसनगंज क्षेत्र में नई बस्ती, इरादत नगर जलीलिया मदरसा के आस-पास 290 भवनों इस प्रकार कुल 1713 भवनों एवं दुकानों को सेनेटाइजे़शन कर विसंक्रमित किये जाने की कार्यवाही की गयी। नगर निगम द्वारा की गयी यह कार्यवाही प्रशासन से प्राप्त होने वाले अग्रिम आदेशो के क्रम में निरन्तर की जायेगी। इस कार्यवाही पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया गया। कार्य का पर्यवेक्षण जोनवार एवं क्षेत्रवार अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियन्ता-सिविल एवं मुख्य अभियन्ता (वि0/याँ), पशु कल्याण अघिकारी, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, पर्यावरण अभियन्ता एवं जोनल अधिकारियों द्वारा किया गया।