सनातन एकता जन सेवा समिति ने किया शस्त्र-शास्त्र पूजन, धर्म की विजय का दिया संदेश

Lucknow
  • सनातन एकता जन सेवा समिति ने किया शस्त्र-शास्त्र पूजन, धर्म की विजय का दिया संदेश

लखनऊ। आशियाना स्थित सेक्टर एच के विद्यावती तृतीय वार्ड में विजयादशमी के पावन अवसर पर सनातन एकता जन सेवा समिति की ओर से शस्त्र एवं शास्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित बृजेश कुमार मिश्रा ने विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम के माध्यम से धर्म की रक्षा, साहस, शौर्य और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। विजयादशमी अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में सद्भाव व नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर महेश सिंह, आरके सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा उर्फ टीटू भाई, केके अवस्थी सहित सनातन एकता जन सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।