पत्रकार से बदसलूकी मामले में सलमान खान को कोर्ट ने भेजा समन, 5 अप्रैल को पेश होने का दिया आदेश

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने विवादों के कारण भी जाने जाते हैं। सलमान कई मामलों में जेल तक के चक्कर काट चुके हैं। अब हाल ही में सलमान के खिलाफ मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने 3 साल पुराने मामले में समन जारी किया है। एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने अशोक श्यमाल पांडे नाम के जर्नालिस्ट से मारपीट की थी।

5 अप्रैल को होना है पेश
मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड को IPC की धारा 324, 392, 426, 504 और 506 के तहत दर्ज मामले में अगले महीने 5 अप्रैल की तारीख दी है। जर्नलिस्ट ने कहा था कि सलमान ने उन्हें मारा और फिर उनका फोन भी छीन लिया था। उन्होंने इस घटना के बाद पुलिस पर भी सलमान के खिलाफ की गई शिकायत पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया था।

क्या है मामला
मामला तीन साल पुराना 2019 का है, जब जर्नलिस्ट अशोक पांडे ने सलमान को साइकिल चालाते हुए शूट करने की कोशिश की थी। तभी एक्टर और उनके बॉडीगार्ड ने अशोक से दुर्व्यवहार किया था और उनका फोन भी छीन लिया था। अशोक ने सलमान पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।