आज से कीव में फिर कामकाज शुरू करेगी भारतीय ऐम्बैसी

# ## International

(www.arya-tv.com) यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी हमलों के मद्धम पड़ते ही कई देशों की ऐंबैसी फिर काम करना शुरू कर दिया है। कीव में आज से भारतीय ऐंबैसी भी करना शुरू कर देगी। इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास, जो अस्थायी रूप से वारसॉ (पोलैंड) से चल रहा था, 17 मई से कीव में अपना संचालन फिर से शुरू करेगा।

दूसरी तरफ तुर्की ने नाटो में स्वीडन और फिनलैंड की मेंबरशिप पर रोड़ा अटका दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन का कहना है कि अगर स्वीडन और फिनलैंड तुर्की पर प्रतिबंध लगाते हैं तो वो भी नाटो में उनकी एंट्री को मंजूरी नहीं देंगे।

अंकारा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि स्वीडिश और फिनिश डिप्लोमैट्स को हमें मनाने के लिए तुर्की आने की जहमत नहीं उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वीडन आतंकवादी संगठनों के लिए एक घोंसला है।

रूस-यूक्रेन जंग के प्रमुख अपडेट्स..

  • सोमवार को लुहान्स्क में रूसी सेना के हमले में 10 लोग मारे गए हैं और हॉस्पिटल को नुकसान हुआ है।
  • रूसी हमले से विस्थापित नागरिकों के लिए यूक्रेन और जापान ने 10 करोड़ डॉलर का लोन एग्रीमेंट किया।
  • नॉर्वे, डेनमार्क और आइसलैंड ने स्वीडन और फिनलैंड को नाटो मेंबरशिप मिलने से पहले सुरक्षा गारंटी दी है।

मारियुपोल स्टील प्लांट से 260 यूक्रेनी सैनिक निकाले गए
यूक्रेन के लिए मारियुपोल के अजोवस्टल स्टील प्लांट से राहत भरी खबर आई है। सोमवार रात यहां यूक्रेन और रूसी सेना के बीच चल रही लड़ाई खत्म हो गई है। इस स्टील प्लांट में फंसे 260 सैनिकों को निकाल लिया गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इन सभी सैनिकों की हौसला अफजाई की है।