पहला दिन: ऐतिहासिक क्षण करीब आ रहा था, उत्साह से लवरेज था आर्यकुल परिवार

Uncategorized

लखनऊ। हमारे देश में एक कहावत है,’अतिथि देवो भवः’ अर्थात् मेहमान देवता के समान होते हैं। वह शौभाग्यशाली हैं जिनके घर मेहमानों का पदार्पण होता है। शनिवार 12 सितंबर का दिन आर्यकुल के लिए एक स्वर्णिम दिन था। मौका था संघ प्रमुख मोहन भागवत(Mohan Bhagwat) के आगमन का। चारों तरफ तैयारियां चल रही थीं। इस क्षण को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता था। पूरा आर्यकुल प्रशासन (Aryakul Administration) इस कार्यक्रम को यादगार बनाने में जुटा था। कॉलेज को बिल्कुल मंदिर की तरह सजाया गया था। पेड़ पौधों से टकरा रही रंग बिरंगी रौशनी अद्भुत घटा बिखेर रही थीं। यह अलौकिक दृश्य देखकर हर किसी का मन प्रफुल्लित था।

तैयारियां जोरों पर थीं। दोपहर का वक्त था। तमतमाती धूप और गर्मी से सभी बेहाल थे। बावजूद इसके किसी का भी जोश कम नहीं था। हर कोई दौड़ रहा था। पूरे परिसर का बार बार मुआयना कर व्यवस्थाओं को और सुव्यवस्थित किया जा रहा था। धीरे धीरे वह ऐतिहासिक क्षण भी करीब था। जिसका सभी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब शाम के लगभग 4 बज चुके तभी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी का आगमन हुआ।

आर्यकुल कॉलेज : इन 12 तस्वीरों में देखिए कार्यक्रम से पहले का दृश्य

कॉलेज के इतिहास का आज सबसे बड़ा दिन था। पहली बार संघ प्रमुख कॉलेज आए थे। प्राथमिक स्वागत सत्कार के बाद उन्होंने कॉलेज प्रांगण में स्थिति मंदिर का भी भ्रमण किया। इस दौरान संघ प्रमुख ने पूरे परिसर की खूब तारीफें की। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि यह स्थल जितना ऊर्जावान है उतने ही आप लोग। संघ प्रमुख ने पूरे परिसर में लगे पेड़ पौधे और शुद्ध वातावरण की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां आकर अपनापन महसूस हो रहा है।

इसके बाद सर संघचालक ने संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अवध प्रांत में संघ के विस्तार, सामाजिक समरसता, भेदभाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

क्या कहा कॉलेज के निदेशक ने
आर्यकुल ग्रुप आॅफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक सशक्त सिंह ने कहा कि यह पहला मौका है जब संघ प्रमुख जी का आगमन हो रहा है। आज हम सभी गौरवान्वित हैं। इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाना है। इसलिए हम और हमारा पूरा कॉलेज इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगा हुआ है। ऐसे अतिथि का स्वागत हमारे लिए यह गर्व की बात है।

आपको बता दें कि बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप आॅफ कॉलेजज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अवध प्रांत प्रवास के तीन दिवसीय कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का आगमन हुआ। शनिवार 12 सितंबर को संघ प्रमुख कॉलेज पहुंचे। यहां तीन दिनों तक वह उपस्थित रहे। हम उनके इस पूरे कार्यक्रम की सीरीज आप तक पहुंचा रहे हैं।