किशोर की संदिग्ध हालात में मौत:लखनऊ में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com)लखनऊ के जानकीपुरम में एक अप्रैल को आरिफ (14) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके जीजा ने किसी को सूचना दिए बगैर अगले दिन शव को मुतक्कीपुर कब्रिस्तान में दफना दिया। आरिफ की चचेरी और सौतेली बहन के हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने पांच दिन बाद शव को कब्र से निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

सौतेली बहन की तहरीर पर जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इंस्पेक्टर जानकीपुमर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक हरदोई के सण्डीला माधवगंज निवासी आरिफ की मां का जन्म के समय ही मौत हो गई थी। वह जानकीपुरम के भिठौली में जीजा अरशद और बहन रहनुमा के साथ रह रहा था। आरिफ की सौतेली बहन रेशमा का आरोप है कि उसके जीजा अरशद ने एक अप्रैल को पिटाई कर दी। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया।

अरशद उसे पास के अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद चुपचाप शव को मुतक्कीपुर कब्रिस्तान में दफना दिया है। रेशमा की तहरीर पर तीन अप्रैल को आरोपित अरशद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया गया। जिसके बाद गुरुवार को कब्र से शव निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।​​​​​​​

​​​​​​​सौतेली बहन ने लगाया हत्या का आरोप
ठाकुरगंज के शेखपुर मदरसा निवासी सौतेली बहन रेशमा के मुताबिक भाई आरिफ जीजा अरशद के पास रहता था। पर वह अक्सर उसे मारता- पीटता था। जिसकी शिकायत अक्सर वह उससे करता था। इसकी चचेरी बहन ने भी जानकारी दी थी।
रेशम ने बताया कि एक अप्रैल की रात में जीजा अरशद ने मां शमशा बेगम को आरिफ की मौत की सूचना दी थी। उसने बताया कि उसे चोट लग गई थी, जिसके चलते जान चली गई।
दो अप्रैल को रात में वह रिंग रोड चौकी पहुंची जहां से उसे घटना स्थल यहां का न होने की बात कहकर लौटा दिया गया। इसके बाद मड़ियांव थाने गई। वहां से पुलिस ने जीप से उसे जानकीपुरम थाने भेजवाया।