Realme X2 Pro की कुछ नयी जानकारी

Technology

(arya-tv) Realme X2 Pro के बारे में अभी तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं, वहीं कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अप​कमिंग फोन को लिस्ट कर दिया है ​जहां इसके कुछ मुख्य फीचर्स की जानकारी दी गई है। इसके अलावा फोन के लॉन्च से पहले कंपनी आए दिन इसके नए टीजर जारी कर रही है। जिनके अनुसार Realme X2 Pro में Snapdragon 855+ प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही इसमें 50W SuperVOOC Flash Charge तकनीक का इस्तेमाल होगा। वहीं अब कंपनी ने नए टीजर के जरिए इसके एक मुख्य फीचर का खुलासा किया है।

Realme के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक टीजर जारी किया गया है जिसमें जानकारी दी गई है कि Realme X2 Pro में Dolby Atmos के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर इस्तेमाल किया गया है। इस फीचर के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। टीजर में एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें Dolby Atmos Hi-Res लिखा हुआ है