राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का राज खुलने वाला है! आज संजय सिंह SIT को सौपेंगे चौंकाने वाले सबूत

# ## UP

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT ने आज आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी तलब किया है। SIT ने संजय सिंह ने उन आरोपों के दस्तावेज मांगें हैं जो उन्होंने अयोध्या में जमीनों की खरीद फरोख्त और चढ़ावे को लेकर लगाए थे। संजय सिंह को आज 11 बजे लखनऊ के मण्डलायुक्त कार्यालय में सबूत देने के लिए बुलाया गया है। SIT में तलब किए जाने पर संजय सिंह ने एक्स पोस्ट पर लिखा।

मैंने समय भी मांगा था- संजय सिंह

वीडियो शेयर करते हुए संजय सिंह ने कहा, ”प्रभु श्री राम जी के मंदिर में हुए चढ़ावा और चंदा चोरी की जांच करने वाली  SIT ने सुबह 11 बजे लखनऊ मंडलायुक्त कार्यालय पर मुझे बुलाया है। मैंने समय भी मांगा था। मैं जमीन घोटाले से संबंधित सारे दस्तावेज SIT के अध्यक्ष को सौंपूंगा।”

जांच के लिए फिर अयोध्या जाएगी SIT

इस बीच चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT एक बार फिर से अयोध्या जाने की तैयारी कर रही है। पहले दौरे की रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंपी जा चुकी है।

राम मंदिर पर SIT रिपोर्ट के पहले पन्ने में क्या?

  • सूत्रों के मुताबिक SIT रिपोर्ट में 4 लोगों के खिलाफ FIR की सिफारिश की गई है।
  • इन 4 लोगों में चंपत राय का एक करीबी व्यक्ति भी शामिल है।
  • SIT ने बैंक वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की है।
  • SIT ने कहा है कि राम मंदिर में चढ़ावे का सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है।
  • दानपात्र से चढ़ावा निकालने, काउंटिंग सेंटर तक पहुंचाने में गड़बड़ियां मिली हैं।
  • काउंटिंग सेंटर में मंदिर का चढ़ावा गिनने का प्रॉसेस भी गलत मिला।
  • मंदिर ट्रस्ट ने चढ़ावा गिनती के SOP बना रखे हैं, लेकिन उनकी अनदेखी हुई।

SIT की अंतिरम रिपोर्ट में इशारा बड़े लोगों पर है, लेकिन रिपोर्ट में किसी का नाम नहीं है। SIT अभी अयोध्या में और जांच करेगी। राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के कई पहलू ऐसे हैं जिनकी जांच अभी बाकी है।

चढ़ावा चोरों को होगी सजा?

इस मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने भी तेवर कड़े कर लिए हैं। वीएचपी के इंटरनेश्नल प्रेसिडेंट और एडवोकेट आलोक कुमार ने मांग की है कि राम मंदिर के चढ़ावा चोरी करने वालों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए और इस मामले की जांच जल्दी से जल्दी पूरी की जाए। एक सोशल मीडिया पोस्ट में वीएचपी ने मांग की है कि चढ़ावे में चोरी का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। साथ ही सरकार ये सुनिश्चित करे कि जिसने भी चढ़ावे में चोरी की है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।