राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर के निराश्रितों की खाने की नि:शुल्क व्यवस्था की, प्रतिदिन 2 हजार लोगों को मिलेगा मुफ्त भोजन

Lucknow

(www.arya-tv.com)सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से  विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह  की परमपूज्य माता तारा सिंह की प्रेरणा से व प्रगति प्रयास फाउंडेशन के सहयोग से  सरोजनीनगर विधानसभा के आशियाना स्थित चान्सलर क्लब में सांय 05 बजे प्रथम “तारा शक्ति निःशुल्क रसोई” का शुभारंभ मा. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के कर कमलों द्वारा महापौर सुषमा खर्कवाल की उपस्थिति में हुआ। उनके साथ डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.  राधा कृष्ण पाल सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निःशुल्क तारा शक्ति रसोई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रान्तर्गत निराश्रित व असहाय लोगों को भर पेट भोजन उपलब्ध करवाने का है। रसोई में सुविधा के तौर पर सुबह व शाम दोनो समय भर पेट भोजन की उपलब्धता रहेगी। इस निःशुल्क सेवा के तहत एक दिन मे लगभग 2000 निराश्रित व असहाय लोग अपनी भूख मिटा कर भर पेट भोजन कर सकेंगे। भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर क्षमता में वृद्धि किये जाने की योजना भी है।

प्रतिदिन जिन स्थलों पर भोजन वितरण किया जाएगा

  • पराग चौराहा, निकट विधायक कार्यालय
  • सेक्टर एम-45 आशियाना
  • लोकबंधु चिकित्सालय

इस मुहीम के अंतर्गत अभी तक सरोजनीनगर क्षेत्र में तमाम कार्य करवाएं जा चुके हैं। जिनसे हज़ारों लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं और निःशुल्क सेवाओं का लाभ भी उठा रहे हैं।मुहीम के अंतर्गत क्षेत्र में अभी तक 30 तारा शक्ति केंद्र स्थापित किये गए हैं, 500 सिलाई मशीने वितरित की गई हैं जिनसे एक हज़ार से अधिक मातृशक्ति लाभान्वित हो रही हैं, इसके अतिरिक्त अन्य तमाम उपलब्धियां सरोजनीनगर में सीएसआर के माध्यम से फलीभूत हुई हैं।