(www.arya-tv.com)सीतापुर। जनपद सीतापुर के विभिन्न महत्वपूर्ण मार्ग कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग, निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। मंत्री ने 5972.72 लाख की लागत से बनाये गये 03 मार्गों का लोकार्पण किया। जिनकी कुल लम्बाई 47.40 किमी0 है। उन्होंने 484.27 लाख की लागत से बनाये जाने वाले 02 मार्गों का शिलान्यास भी किया। जिनकी कुल लम्बाई 2.60 किमी0 है।
लोकार्पण किये गये कार्यों में हरगांव महोली मार्ग किमी0 0 से 34.400 तक चैड़ीकरण जनपद सीतापुर में मतुआ सकरन भोलागंज मार्ग के किमी0 22 से 32 तक चैड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण तथा थानगांव रामपुरमथुरा गोण्डा देवरिया मार्ग के किमी0 17 से दायें परागीपुरवा होते हुये अली जानपुरवा सम्पर्क मार्ग शामिल हैं। इसी प्रकार शिलान्यास किये गये कार्यों में बसुदहा से बाबा कामेश्वर नाथ मन्दिर होते हुये रसूलपुर ग्वारी सम्पर्क मार्ग एवं चैका नदी लम्बाई 120 मी0 रपटे का निर्माण एवं नाबार्ड के अन्तर्गत खेरवा सम्पर्क मार्ग शामिल हैं।
उन्होंने शिलान्यास किये गये कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने हेतु निर्देश भी दिये। कार्यक्रम के दौरान नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरू, कारागार मंत्री सुरेश राही, विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक बिसवां निर्मल वर्मा सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।