प्रियंका गांधी ने पुलिस हिरासत में लगाया झाड़ू, वीडियो वायरल

UP

(www.arya-tv.com) लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के उपद्रव के दौरान भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत के मामले में विपक्षी दल सियासत पर जुटे हैं। बड़े नेताओं को सरकार ने लखीमपुर खीरी जाने से रोक दिया है। लखीमपुर जाने के प्रयास में लखनऊ से निकलीं कांग्रेस की राष्टीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर में हिरासत में लिया गया है। इस दौरान इनको पीएसी द्वितीय वाहिनी के गेस्ट हाउस के कमरे में रोका गया है। इस दौरान उनका कमरे में झाड़ू लगाते वीडियो वायरल हो रहा है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो द्वितीय वाहिनी पीएसी के गेस्ट हाउस का है। जहां पर उनको हिरासत में रखा गया है। इस वीडियो में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहीं हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को जिस कमरे में रखा गया है, वह काफी गंदा है।

इसी गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को भी रखा गया है। गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी बाहर के कमरों में मौजूद हैं।