पोलैंड पहुंच यूक्रेन के शरणार्थियों से प्रियंका ने की मुलाकात:बच्चों के साथ बनाई पेंटिंग्स

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) रूस-यूक्रेन जंग 5 महीने से जारी है। यूक्रेनी शहर खंडहर में तबदील हो गए हैं। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान हुआ है। इस जंग से अगर किसी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है तो वह हैं आम नागरिक। जंग के हालातों को देखते हुए कई लोगों को पोलैंड के एक्सपो सेंटर में शरण दी हुई है। सोमवार को इन्हीं शरणार्थियों से ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने मुलाकात की। प्रियंका यूनिसेफ की तरफ से वहां गई थीं, वह 2016 से ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल की एंबेसडर हैं। उन्होंने इस मुलाकात की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं।

पोलैंड के एक्सपो सेंटर शरणार्थियों के लिए सुरक्षित जगह- प्रियंका
प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- यह पोलैंड के वारसॉ का एक एक्सपो सेंटर हैं। यहां कोई कॉमक कॉन या ज्वेलरी एग्जिबिशन नहीं होती। यह जगह अब एक सुरक्षित जगह है, यूक्रेन के परिवारों के लिए एक वेलकम सेंटर है। वहीं दूसरी वीडियो स्टोरी में वह एक मां और बच्चे बात कर रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मैं आप सबसे कहना चाहती हूं कि ये बच्चों और मांओं के लिए सबसे ज्यादा संकट के दिन हैं। यूक्रेन बॉर्डर पार करने वालों में 90 प्रतिशत लोग मां और बच्चे हैं, क्योंकि पुरुषो का यूक्रेन में रहना जरूरी है। प्रियंका ने यहां पर बच्चों के साथ पेंटिंग्स भी बनाई।

6 महीने की हुई प्रियंका-निक की बेटी मालती
प्रियंका और निक ने हाल ही में अपनी बेटी मालती का 6 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक मालती का चेहरा रिवील नहीं किया है। निक और प्रियंका अपने बच्चे की प्राइवेसी का काफी ध्यान रखते हैं।

प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस सिटाडेल में नजर आएंगी। उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा भी है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा आलिया भट्‌ट और कटरीना कैफ भी लीड रोल में होंगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’, ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स हैं।