किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आसिफ पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) फरीदपुर निवासी आसिफ पर कस्बे की एक किशोरी से दुष्कर्म कर उसपर धर्म परिवर्तन करने का दवाब डालने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरीदपुर निवासी आसिफ पर आरोप है कि वह कस्बे की एक 17 वर्षीय किशोरी को बातों में फंसा शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया था। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया। किशोरी शनिवार को उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आरोपी की शिकायत की।

परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाने का मामला दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।