बरेली में पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या:ट्रक से डीजल चोरी कर रहे थे, मैनेजर ने देख लिया ते मार दी गोली

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गुरुवार तड़के 4 बजे पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की निरीक्षण किया। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल अभी तक बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

घटना थाना क्षेत्र के कुल्छा गांव की है। यहां दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे के किनारे पेट्रोल पंप स्थित है। इसमें सुनील चंद्रा (35 साल) मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। तड़के 4 बजे वह हाईवे किनारे खड़ा था। पास में ही एक ट्रक खड़ा था। ट्रक से बदमाश डीजल चुरा रहे थे। सुनील घूमते हुए उधर की तरफ ही बढ़ रहा था।

तमंचा निकाला और सुनील की तरफ तानकर फायरिंग कर दी

बदमाशों ने सुनील को आता देखा तो रुकने का इशारा किया। सुनील आगे बढ़ रहा था तो एक बदमाश ने तमंचा निकाला और सुनील की तरफ तानकर फायरिंग कर दी। गोली सुनील के हाथ में जा लगी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पंप के कर्मियों ने देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे।सीएचसी पर डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।