मोदी की गारंटी पर है जनता को विश्वास- योगी के सुशासन से प्रदेश का विकास- डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow
  • सरोजनीनगर में दिखा अभूतपूर्व जनसैलाब, अप्रत्याशित जनसमर्थन से ऐतिहासिक रही जन आशीर्वाद यात्रा
  • विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व और सांसद कौशल किशोर के साथ निकली 105 किमी लम्बी ऐतिहासिक जन आशीर्वाद यात्रा, हर जगह उमड़ा लाखों का हुजूम
  • महिलाओं और युवाओं की दिखी जन आशीर्वाद यात्रा में जोश और उत्साह भरी सर्वाधिक भागीदारी, उमड़ा जनसैलाब
  • डॉ. राजेश्वर सिंह और कौशल किशोर पर होती रही पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़ों से हुआ जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत
  • फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारों से सुबह से शाम तक गूंजाता रहा सरोजनीनगर का कोना कोना

लखनऊ। चारों तरफ से होती फूलों की बारिश के बीच, लाखों लोगों का अभिवादन करते हुए, सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जब सरोजनीनगर में 105 किमी लंबी जन आशीर्वाद यात्रा निकली तो अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के नारे की गूंज दूर तक सुनाई दे रही थी। मौका था मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर और सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा का, सरोजनीनगर विधानसभा के अंतर्गत सुबह से शाम तक अभूतपूर्व जन सैलाब के साथ विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की अगुवाई में जन आशीर्वाद यात्रा को लोगों का ऐतिहासिक समर्थन और साथ मिला। .

गुरुवार की सुबह मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा सरोजनीनगर के बंथरा क्षेत्र में पहुंची। जहां सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह यात्रा में शामिल हुए। डॉ सिंह ने सबसे पहले मोहनलालगंज से लोकसभा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद कौशल किशोर तथा क्षेत्रीय जनता के साथ बंथरा के हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। अपने अराध्य भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लेकर जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। 

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने यात्रा की ऐतिहासिक सफलता के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं और सरोजनीनगर की जनता का आभार जताया। डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनता के इस प्यार साथ और समर्थन से अबकी बार 400 पार, फिर से एक बार मोदी सरकार का नारा हकीकत में बदलने जा रहा है।

इस मौके पर राजेश्वर सिंह के अलावा मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर, हजारों की तादात में बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सरोजनीनगर की जनता उपस्थित रही।