- भाजपा सदस्यता अभियान में पुराने लोगों को फिर जोड़ा जायेगा
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में लखनऊ महानगर सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन सहकारिता भवन में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हम सभी की सदस्यता शून्य हो चुकी है हम सभी को स्वयं भी दोबारा सदस्य बनना है और नए लोगों को भी अभियान में जोड़कर भाजपा का सदस्य बनाना है। हम सब मिलकर संगठन के लक्ष्य को पूरा करेंगें।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रंबक त्रिपाठी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया। राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि सदस्यता अवसर है पुराने लोगों को दुबारा जोड़कर उनके मान सम्मान को बनाए रखने का और नए लोगों को पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से जोड़कर नेतृत्वकर्ता बनने का अवसर है। प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित एक जन संगठन है। भारतीय जनता पार्टी अपनी संगठनात्मक संरचना में नवीन लोगों को शामिल करके सतत संगठनात्मक विस्तार करती रहती है। संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है इसलिए सदस्यता को इस बार भी सर्व स्पर्शी सर्वव्यापी और सर्वाग्रही बनाना है। उत्तर प्रदेश के सभी 98 जिलों में 24 अगस्त तक जिला कार्यशाला संपन्न हो जाएंगी।इसके उपरांत मंडल और उसके बाद 31 अगस्त को प्रदेश के 1,62,012 बूथों पर भी प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि पूर्व में आयोजित आयोजित सदस्यता अभियान में लखनऊ महानगर ने लगभग 5 लाख सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया था इस बार हमारे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मिलकर उस लक्ष्य से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे । मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यशाला में महापौर सुषमा खर्कवाल ने समापन सत्र को संबोधित किया। मनीष गुप्ता,नानक चंद लखमानी, सुधीर हलवासिया, अंजनी श्रीवास्तव, महामंत्री राम अवतार कनौजिया उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, विवेक सिंह तोमर सौरभ वाल्मीकि टिंकू सोनकर, जया शुक्ला,गिरीश गुप्ता, सुशील तिवारी पम्मी सहित महानगर पदाधिकारी, पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष सहित प्रकोष्ठ और विभागों के संयोजक उपस्थित रहे।