प्रयागराज में बारिश का टूटा नौ वर्षों का रिकार्ड, मौसम विभाग ने दी जान​करी

Prayagraj Zone UP

प्रयागराज(www.arya-tv.com) मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2012 में सितंबर माह में सबसे ज्यादा बारिश 474.5 मिलीमीटर हुई थी। इस बार यह रिकार्ड टूट सकता है। क्योंकि 36 घंटों में 197 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इसके अलावा की दो-दो दिन के अंतराल पर ठीक ठाक बारिश हो भी चुकी है। अभी इस महीने के 13 दिन शेष हैं। बता दें कि 2019 में भी सितंबर माह में 370.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

वर्ष                    माह में वर्षा

2011                311.1 मिमी

2012               474.5 मिमी

2013                67.9 मिमी

2014                43.5 मिमी

2015                10.4 मिमी

2016                303.0 मिमी

2017                91.3 मिमी

2018               149.4 मिमी

2019               370.8 मिमी

2020              134.2 मिमी

आज भी घर से संभलकर निकलें बाहर

तीन दिन से बदले मौसम के मिजाज में अभी भी बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन भी बादलों की लुकाछिपी और बारिश होने की पूरी संभावना है। ऐसे में आपको अगर जरूरी काम से बाहर निकलना है तो संभलकर निकलें। छाता या रेन कोर्ट जरूर ले लें। पता नहीं कब झमाझम बारिश शुरू हो जाए। इस बार सितंबर माह में जैसी बारिश हो रही है, ऐसी बारिश नौ साल पहले हुई थी।

मौसम विभाग का दावा, अचानक बदल सकता है मौसम

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. शैलेंद्र राय का कहना है कि शुक्रवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश कम होने की उम्मीद कम है। अगर वायु दाब में उतार-चढ़ाव होगा तो मौसम अचानक बदल सकता है।