नेपाल चार दिन पहले आई भीषण तबाही से उबरने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब एक नए खतरे ने चिंता बढ़ा दी है. भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग में अलर्ट जारी किया गया है. राहत शिविरों में बेघर लोगों के लिए भोजन, पानी और इलाज की व्यवस्था है. वहीं, मलबे और शवों से उठती दुर्गंध स्वास्थ्य संकट बढ़ा रही है. सबसे बड़ी चिंता 21 ग्लेशियर झीलों को लेकर है, जिन्हें बेहद खतरनाक बताया जा रहा है. इनके टूटने पर अचानक तेज बहाव आ सकता है, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही और लाखों लोगों के प्रभावित होने का खतरा है.
