ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वालों पर एक्शन, 6 गिरफ्तार

# ## Varanasi Zone

वाराणसी में ट्रेन पर पथराव के मामले में जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले चार बालिग और दो नाबालिग युवकों को गिरफ्तार किया है. 28 अगस्त को वाराणसी-प्रयागराज मेमो ट्रेन पर पथराव की घटना हुई थी. बताया जा रहा है कि यात्रियों से विवाद के बाद युवकों ने ट्रेन पर पत्थर बरसाए थे. मामले की जांच के बाद जीआरपी ने आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस अब घटना के पीछे की पूरी वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.