नयनतारा विवादों में:आरोप साबित होने पर 10 साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)  शादी के 4 महीने बाद ही 9 अक्टूबर को पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश पैरेंट्स बन गए। दोनों ने इसके लिए सरोगेसी की मदद ली है। गुड न्यूज शेयर करते ही दोनों विवादों से घिर गए, तमिलनाडु के हेल्थ मिनिस्टर एमए सुब्रमण्यम ने इनके खिलाफ जांच कराने की बात भी कह दी। भारत में सरोगेसी पर कानून काफी सख्त हो चुके हैं। अगर नयनतारा और विग्नेश के खिलाफ आरोप साबित हुए तो 10 साल की जेल और 10 लाख का जुर्माना भी संभव है।

पिछले कुछ सालों में भारत में सरोगेसी का कारोबार काफी फलाफूला है। इसे किराए की कोख भी कहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में सरोगेसी का कारोबार करीब 3300 करोड़ रुपए का था। 2021 में कानून में बदलाव के बाद भी इसमें मामूली सी गिरावट ही आई है। जो अब 3100 करोड़ पर आ गया है।

वैसे, फिल्मी दुनिया की बात करें तो यहां स्टार्स के लिए सरोगेसी से पेरेंट्स बनना कोई नया नहीं है। शाहरुख, आमिर से लेकर शिल्पा शेट्टी और तुषार कपूर तक कई सितारे किराए की कोख से पेरेंट्स बन चुके हैं। फिल्मों के लिए सरोगेसी एक सब्जेक्ट भी रहा है। 1983 से इस पर फिल्में भी बन रही है।

आज जानते हैं भारत में सरोगेसी को लेकर क्या कानून है, किन सितारों ने सरोगेसी का सहारा लिया है….

सरोगेसी कारोबार 3100 करोड़ रुपए सालाना

10 साल पहले, 2012 में सामा रिसोर्स ग्रुप, दिल्ली की एक स्टडी का अनुमान है, भारत में सरोगेसी का कारोबार 30 अरब रुपये सालाना से ज्यादा था। बिजनेस स्टैंडर्ड के रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 के आकड़ों पर नजर डाले तो, सरोगेसी का कारोबार करीब 33 सौ करोड़ का था। हालांकि, सरोगेसी के कानून में बदलाव के बाद ये 2022 में ये आकड़ा 31 सौ करोड़ तक पहुंच गया था। देश में लगभग तीन हजार फर्टिलिटी क्लीनिक हैं।

सरोगेसी और बॉलीवुड का सालों से तालमेल रहा है। इस टॉपिक में फिल्में बनाने के अलावा कई सेलेब्स रियल लाइफ में खुद भी सरोगेसी से फैमिली बढ़ा चुके हैं। आइए जानते हैं-

बॉलीवुड में सबसे पहले इस ट्रेंड को शाहरुख खान और गौरी खान ने शुरू किया था। दरअसल, गौरी खान ने 2013 में सरोगेसी के मदद से बेटे अबराम को जन्म दिया था। गौरी ने सरोगेसी का रास्ता इसलिए चुना था क्योंकि जब अबराम का जन्म हुआ था, तब गौरी उस वक्त 40 साल की थीं। अधिक उम्र में बेबी कंसीव करना उनके लिए मुश्किल और खतरनाक हो सकता था, इसलिए उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया।