राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: आर्यकुल कॉलेज में आयोजित किया गया अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) बिजनौर स्थिति आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी और रिसर्च में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को यादगार बनाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार के मुख्य अतिथि सेंटर ऑफ बायोमेडिकल रिसर्च, एसजीपीजीआई, लखनऊ के एसोसेड प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार और सेलांगोर, मलेशिया के डॉ. टॉमी जूलिएंटो एफेंडी मौजूद रहे। डॉ. टॉमी तकनीकी विश्वविद्यालय (UiTM) सेलांगोर, मलेशिया के फार्मेसी विभाग के सीनियर लेक्चरर है।

आर्यकुल कॉलेज की परंपरा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में मौजूद आर्यकुल कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र और छात्राओं को वर्तमान समय में विज्ञान की उपयोगिता समझायी। उन्होंने कहा कि विज्ञान के छात्रों को अधिक से अधिक शोध में भाग लेना चाहिए और विज्ञान की बारीकियों को समझना चाहिए। आज विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन गया है। विज्ञान ने वर्तमान समय में लगभग सभी तरह की बीमारियों का हल ढूंढ लिया है।

मुख्य अतिथि डॉ.दिनेश कुमार ने मेटाबोलिक प्रोफाइलिंग और सिस्टम बायोलॉजी के बारे में समझाया। कैंसर, लिवर, किडनी व अन्य बीमारियों में विज्ञान के नई विधाओं और तकनीकियों पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिये।  डॉ. टॉमी जूलिएंटो ने मलेशिया से ऑनलाइन लेक्चर लिया। जिसमें उन्होंने हर्बल मेडिसिन में हो रही नई खोजों और नई तकनीकों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन, 1928 में, भारतीय भौतिक वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की, जिसे ‘रमन प्रभाव’ कहा जाता है। आज का यह खास दिन ‘रमन प्रभाव‘ की खोज को समर्पित है। सीवी रमन को उनके काम के लिए 1930 में भौतिकी में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बता दें, इस साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 का विषय ‘सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण’ है।

विभाग के उप निदेशक प्रोफेसर आदित्य सिंह ने विज्ञान के उपयोगिता को बताते हुए कहा कि विज्ञान ने हमारे जीवन को बहुत ही आसान और सुविधाजनक बना दिया है। इस कार्यक्रम में  डॉ. कासिफ शकील, डॉ. प्रनेश, डॉ. स्नेहा, अंशिका शुक्ला, प्रियंका केसरवानी, ममता पाण्डे, दीपिका कुमारी, रॉंनी विश्वास, अर्चना गौतम, संगीता चौहान, वर्तनी श्रीवास्तव और पत्रकारिता विभाग की शिक्षिका डॉ. रेखा सिंह अन्य विभाग के सभी शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रही। इस कार्यक्रम का संचालन एन वर्मा ने किया।