आगरा में दरोगा की हत्या, नम आंखों के साथ शहीद को अंतिम विदाई

Agra Zone UP

आगरा(www.arya-tv.com) आगरा के थाना खंदौली में शहीद दरोगा प्रशांत यादव को पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। दरोगा प्रशांत यादव की बुधवार शाम को खंदौली के नहरा गांव में हत्या कर दी गई थी।

गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दरोगा के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया। इस दौरान एडीजी जोन राजीव कृष्ण, आईजी ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार सहित जिले के एसपी, सीओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। दरोगा को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई।  अधिकारियों ने अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान परिवार के लोग मौजूद रहे।

बुलंंदशहर के छतारी के रहने वाले प्रशांत कुमार यादव वर्ष 2011 बैच के सिपाही थे। वर्ष 2015 में दरोगा की सीधी भर्ती निकलने पर प्रशांत परीक्षा में बैठ गए थे। प्रशांत भर्ती परीक्षा में सफल होने के बाद वह सीधे दरोगा बने थे। प्रशिक्षण के दौरान भर्ती पर स्टे लग गया था। इस कारण उन्हें आठ महीने तक घर पर रहना पड़ा। वह साथियों के संपर्क में रहते थे।