नगर निगम कर्मचारी संगठन ने महापौर से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया

Lucknow

(www.arya-tv.com)नगर निगम एवं जल कल कर्मचारी संगठनों द्वारा नगर निगम में दोनों नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त ललित कुमार एवं पंकज श्रीवास्तव का पुष्प गुछ देकर स्वागत किया गया।

उसके बाद कर्मचारी संगठनों द्वारा महापौर के कैम्प कार्यालय पहुंच कर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यानाकर्षण कराया गया, जिसमें नगर निगम, जलकल एवं केन्द्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों की समस्याओं को लिखित रूप में देकर विधिवत बैठक/ समाधान कराने का आग्रह किया गया, साथ ही यथासंभव कल होने वाले सदन में कर्मचारी हितार्थ प्रकरणों पर निर्णय भी कराने का अनुरोध किया गया।
महापौर के साथ कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता व नेता सदन सुशील तिवारी, पम्मी से भी संगठन द्वारा कर्मचारी हितों पर सार्थक निर्णय कराए जाने के अनुरोध पर आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ, केन्द्रीय कार्यशाला व आर आर संयुक्त संघर्ष समिति एवं जलकल- नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के साथी शशि कुमार मिश्र प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं अध्यक्ष नगर निगम की अध्यक्षता में सर्व सै.कैसर रजा, शैलेंद्र तिवारी, नितिन त्रिवेदी, आर पी सिंह, अनिल दुबे, राकेश तिवारी, अमरेन्द्र दीक्षित, आकाश गुप्ता, अनिल शुक्ला, कपिल शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित थे।