चंद्रयान-3 को लेकर इसरो को मिली एक और बड़ी सफलता, चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठा

National

(www.arya-tv.com) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी की इसरो गुरुवार ने त्रुवार (20 जुलाई) को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान के कक्षा उन्नयन की चौथी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि भारत ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के एक कदम करीब पहुंचाकर इंटरनेशनल मून डे 2023 मनाया है।

इसरो ने कहा, चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान के कक्षा उन्नयन की चौथी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। अब अगली प्रक्रिया को 25 जुलाई, 2023 को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अंजाम देने की योजना है। चांद के लिए चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।

इसरो ने मंगलवार (18 जुलाई) को भी बताया था कि चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान के कक्षा उन्नयन की तीसरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है। इस दौरान इसरो ने कहा था कि अगली प्रक्रिया को 20 जुलाई को दो से तीन बजे के बीच किए जाने की योजना है, जो कि आज सही साबित हुआ।

इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार (14 जुलाई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि सब ठीक रहने पर चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त यानी बुधवार की शाम पांच बजकर 47 मिनट पर होगी।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-2 मिशन अंतिम क्षणों में लैंडर विक्रम पथ विचलन के चलते सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया था। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास सफल होने पर भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा।