तेलीबाग में अवैध अतिक्रमण पर चला नगर निगम का अभियान, जोनल अधिकारी डॉ. आशीष ने संभाला मोर्चा

Lucknow
  • तेलीबाग में अवैध अतिक्रमण पर चला नगर निगम का अभियान, जोनल अधिकारी डॉ. आशीष ने संभाला मोर्चा

लखनऊ। नगर निगम जोन-8 क्षेत्र के तेलीबाग स्थित सैनिक नगर रोड पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान जोनल अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त डॉ. आशीष कुमार सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया।

नगर निगम की टीम ने सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए गए अस्थायी ठेले, सामान एवं अन्य अवरोधों को हटाकर आवागमन सुचारु कराया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अन्य कर्मचारी एवं प्रवर्तन स्टाफ भी मौजूद रहा। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों और रास्तों पर अतिक्रमण कर यातायात एवं आमजन की आवाजाही बाधित करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।