नगर निगम ने इस वर्ष अधिक गृहकर वसूला: अजय द्विवेदी

Lucknow
  • नगर निगम लखनऊ द्वारा दिसम्बर माह तक गत वर्ष के सापेक्ष अधिक गृहकर वसूली की गयी।

(www.arya-tv.com)लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने नगर निगम द्वारा इस वर्ष की आय की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष से ज्यादा की धनराशि का गृहकर वसूला गया है जो कि नगर निगम के लिए एक शुभ संकेत है। उन्होंने बताया कि द्वारा गत वर्ष 2020 के दिसम्बर माह तक गृहकर की आय रु. 174.08 करोड़ अर्जित की गयी है जो गत वित्तीय वर्ष 2019 में दिसम्बर तक की आय रु 172.15 करोड से अधिक है। वर्तमान में कोरोना (कोविड-19) की वैश्विक महामारी के कारण व्याप्त मंदी एवं विपरीत परिस्थितियों के पश्चात भी वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020 के दिसम्बर माह तक की अर्जित गत वर्ष से अधिक रही है जो नगर निगम लखनऊ के लिए उपलब्धि का विषय है।

गत वित्तीय वर्ष में ओ.टी.एस. (एक मुश्त समाधान) योजनांतर्गत रु. 67 करोड़ की आय प्राप्त हुई थी जबकि वर्तमान वर्ष में कोरोना महामारी के कारण लागू लाॅकडाउन तथा उसके कारण उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों के पश्चात भी आय में वृद्धि हेतु अथक प्रयास किए गए जिसके अंतर्गत गत 3 से 4 माह में गृहकर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अनेक बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिष्ठानो से बड़ी बकाया धनराशि वसूली गयी। इसी प्रकार नगर निगम लखनऊ के केन्द्रीयित अनुज्ञप्ति द्वारा अभियान चलाकर रु. 1.55 करोड़ की वसूली की गयी जो कि गत वित्तीय वर्ष 0.89 करोड़ के सापेक्ष अधिक है। उपरोक्त प्रयासो के फलस्वरूप नगर निगम की आय में सुधार हुआ और शहर को साफ-स्वच्छ रखने में सहयोग प्राप्त होगा जो कठिन परिस्थितियों में नगर निगम लखनऊ के लिए उपलब्धि सिद्ध होगी।