नगर आयुक्त ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया

Lucknow

(www.arya-tv.com)नगर में संचारी रोगों की रोकथाम एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से मंडलायुक्त लखनऊ  रौशन जैकब के साथ नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह द्वारा ज़ोन 03 का निरीक्षण किया गया। अभियान में उपाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, पार्षद जगलाल यादव, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, जोनल अशिकारी ज़ोन 03 एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण सहित चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

ज़ोन 03 के फैजुल्लागंज वार्ड अंतर्गत गणेश विहार कॉलोनी व आस पास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पायी गयी।जिस पर लाइंस सिक्युरिटी एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए सभी कर्मचारियों की उपस्थिति नियमित रूप से सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। जगलाल पव्ट्रोल पम्प के पास बने नाले की तत्काल प्रभाव से सफाई कराये जाने के लिए भी संबंधित जिम्मेदारों को आदेशित किया गया। इसके पश्चात कॉलोनी के निरीक्षण में खाली पड़े प्लॉटों में गंदगी एवं जलभराव की स्थिति पाए जाने पर प्लाट मालिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

साथ ही प्लॉटों में भरे हुए पानी को तत्काल प्रभाव से सुपर सकर मशीनों के माध्यम से निकलवाने के निर्देश सभी जोनल सेनेटरी अधिकारियों को जारी किए गए।साथ ही क्षेत्रान्तर्गत लगी प्रचार सामग्री को भी जल्द से जल्द हटवाने के लिए आदेशित किया गया। इस पश्चात क्षेत्र में मौजूद सभी अनाधिकृत रूप से कबाड़ का व्यापार कर रहे कबाड़ियों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश जोनल सेनेटरी अधिकारियों को दिए गए। वहीं पूरे वार्ड को में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश भी जोनल अधिकारी सहित वार्ड के अन्य जिम्मेदारों एवं संबंधित एजेंसी को दिए गए।

इस पश्चात ज़ोन के अंतर्गत श्याम विहार कॉलोनी का निरीक्षण भी सभी के द्वारा किया गया। जहां जल जमाव की स्थिति पाए जाने पर सुएज इंडिया को समस्या का निदान जल्द से जल्द किये जाने के लिए आदेशित किया गया।