नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी के साथ छठ पर्व स्थलों का निरीक्षण किया गया

Lucknow
  • नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी के साथ छठ पर्व स्थलों का निरीक्षण किया गया

(www.arya-tv.com)नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी, लखनऊ एवं पुलिस आयुक्त के साथ गोमती तटबंध स्थित लक्ष्मण मेला मैदान, झूलेलाल वाटिका, कुड़िया घाट (पक्का पुल) एवं फैजुल्लागंज बैरल नं0-2 पर मनाये जाने वाले छठ पर्व स्थलों का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने कार्यक्रम के पूर्व सभी पक्के घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर अपेक्षित सफाई, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, बैरीकेटिंग, आवश्यकता अनुसार पेयजल की व्यवस्था एवं क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की मरम्मत इत्यादि किये जाने के निर्देश अधिकारियों/ अभियंताओं को दिये गये।

YouTube player

नगर निगम द्वारा 8 जोनों में सफाई कार्य के पर्यवेक्षण हेतु नोडल अधिकारी नामित कर जोन-1 अंतर्गत राजा राम मोहन राय वार्ड में बालू अड्डा जोन-2 के अन्तर्गत तिलकनगर कुण्डरी रकाबगंज वार्ड में न्यू तिलक नगर कालोनी, जोन-3 अंतर्गत तीनो घाटों की सम्पूर्ण सफाई, जोन-4 अन्तर्गत रफी अहमद किदवई वार्ड में, जोन-5 अन्तर्गत केसरी खेड़ा वार्ड में कनौसी व ओसो नगर, जोन-6 अन्तर्गत हैदरगंज द्वितीय वार्ड में हंस नगर, बुद्धेश्वर विहार, आलम विहार व बुद्धेश्वर चैराहा जोन-7 अन्तर्गत छठ पूजा के दृष्टिगत पिकनिक स्पाट कुकरैल बंधे के किनारे तथा जोन-8 अंतर्गत शारदा नगर प्रथम वार्ड में बंगला बाजार में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान खाली प्लाटों पर एकत्रित कूड़े का उठान, नालियों, पार्को आदि की सफाई, चिन्हित कूड़ा स्थलों के अतिरिक्त अन्य पड़ाव स्थलों को समाप्त कराये जाने की कार्यवाही करायी गयी।