नगर आयुक्त ने महापौर के साथ साहसिक कार्य करने वालों को सम्मानित किया

Lucknow

(www.arya-tv.com)गोमती नदी में हुई घटना को जिन नगर निगम और अन्य लोगों द्वारा अपनी जान जोखिम में डाल कर बचाया गया था, उनकोे नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह और महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा नगर​ निगम में सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि रात्रि में दो व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन सहित गोमती नदी में दुर्घटनावश गिर गये थे। इस समय मौके पर मौजूद नगर निगम के कर्मियों द्वारा घटना को देखने पर तत्काल ही भीषण ठंड में अपनी जान की परवाह न करते हुए कार सहित दोनों राहगीरों की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। उक्त घटना स्थल पर नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह तत्काल उपस्थित हुए थे एवं नगर निगम के स्तर से समस्त आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया था। बचाव कार्य में निम्न लोग शामिल रहे।

1- सनी भारद्वाज, चालक (कार्यदायी संस्था)
2- अनूप कुमार निषाद, चालक (कार्यदायी संस्था)
3- पंकज दीप सिंह, चालक (कार्यदायी संस्था)
4- नन्द किशोर, सुपरवाइजर-नदी (कार्यदायी संस्था)
5- रतनेश कुमार, सुपरवाइजर-बैकुंठधाम (कार्यदायी संस्था)
6- राजन सोनी, चालक (कार्यदायी संस्था)
7- जसवंत सिंह, चालक (कार्यदायी संस्था)

उपरोक्त के अतिरिक्त स्थल पर मौजूद अन्य नागरिक द्वारा भी उक्त बचाव कार्य में अत्यंत महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया

1. मो. खुर्शीद
2. समीर
3. उमेश

नगर निगम लखनऊ के उक्त कर्मियों तथा अन्य नागरिकों द्वारा किए गए साहसिक व वीरतापूर्ण कार्य के लिए नगर​ आयुक्त इन्द्रजीत सिंह और महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा मानवता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रमाण पत्र, घड़ी, स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया व माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया। महापौर द्वारा कहा गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से जनमानस के मध्य समाज हित में कार्य करने के बल में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में प्रभारी अशोक सिंह भी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply