मेरठ की शिक्षिका का बनाया मॉडल यूपी लेवल पर होगा एग्जीबिट

# ## Meerut Zone

(www.arya-tv.com) मेरठ की साइंस टीचर रुचिरा चंदेल का साइंस मॉडल प्रदेश स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। शिक्षिका ने शिक्षा में नवाचार थीम पर एक मॉडल तैयार किया है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। 3 स्तर की प्रतियोगिता में इस मॉडल को बेस्ट मॉडल चुना गया है।

राज्य पुरस्कार के लिए भेजा नाम
रुचिरा चंदेल ने बताया कि मंडल स्तर की प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने के बाद उनका नाम राज्य स्तर पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। शासन स्तर पर विजेता बनने पर राज्य स्तरीय पुरस्कार लेकर मेरठ का नाम रोशन करेंगी।

खेल-खेल में पढ़ाई की जानकारी

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज किठौर में टीचर रुचिरा का यह एजुकेशन मॉडल काफी पसंद किया जा रहा है। संयुक्त क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला और विधायक अमित अग्रवाल ने शिक्षिका को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मॉडल में टीचर ने खिलौनों के साथ अच्छी पढ़ाई कैसे हो यह जानकारी दी है।

3 स्तर पर हो रहा काम्पीटीशनउत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज के तत्वधान में 50 वी जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022 का आयोजन हो रहा है। प्रदर्शनी का आयोजन पहले जिला स्तर, मंडल स्तर पर हो चुका है। साथ ही राज्य स्तर पर होना है। इस प्रतियोगिता की थीम प्रौद्योगिकी एवं खिलौने तथा वैज्ञानिक नवाचार रखी गई है। सभी टीचर्स, स्टूडेंट्स को इसी थीम पर मॉडल बनाकर एग्जीबिट करने है।