विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का ‘कंबल वितरण महाभियान’ लाया रंग, सरोजनीनगर में हर जरूरतमंद तक पहुँच रही राहत

# ## National

(www.arya-tv.com) सरोजनीनगर में हर जरूरतमंद के पास ठण्ड से बचाव के लिए हर समुचित संसाधन उपलब्ध हों इसी लक्ष्य और संकल्प के साथ विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा पिछले 10 दिनों से क्षेत्र में ‘कंबल वितरण महाभियान’ बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है।

जिसके माध्यम से वे खुद जाकर, टीम राजेश्वर द्वारा, यूथ क्लब और बूथ अध्यक्षों के माध्यम से प्रत्येक असहाय व निराश्रितों तक कंबल पहुंचा रहे हैं। माता तारा सिंह की प्रेरणा से और उनकी स्मृति में सरोजनीनगर में प्रत्येक असहाय व निराश्रितों को कंबल वितरित करने के सतत क्रम में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के कल्लीपश्चिम के सभी जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए।

बढ़ती ठण्ड से राहत हेतु कंबल पाकर करीब 200 से ज्यादा जरूरतमंदों के चहरे खिल उठे, उन्होंने अपने क्षेत्र के विधायक की जमकर तारीफ़ की। सरोजनीनगर में कोई भी जरूरतमंद कंबल से वंचित ना रहे जिसके लिए विधायक राजेश्वर सिंह सरोजनीनगर के सभी बूथ अध्यक्षों को अपने आस- पास के जरूरतमंदों में वितरित करने के लिए 10-10 कंबल उपलब्ध करा रहे हैं,

ताकि हर गाँव- हर गली में, हर जरूरतमंद तक शीतलहर से बचाव हेतु कंबल पहुँच सके। जिसके क्रम में आज सरोजनीनगर के दक्षिण तृतीय मण्डल के 121 बूथ अध्यक्षों को 10-10 कंबल दिए गए।