विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यालय पर सुनीं जनसमस्याएं

Lucknow

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को अपने पराग चौराहा, आशियाना स्थित विधायक कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी एक-एक कर उपस्थित लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। जनता ने अपनी-अपनी समस्याएं सीधे अपने विधायक को बताईं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास किया तथा उससे संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए। इसके अलावा विधायक ने जनता से क्षेत्र के विकास से संबंधित व जनकल्याणकारी सुझाव भी प्राप्त किए। क्षेत्रवासी सरोजनीनगर में हो रहे विकास कार्यों से भी अवगत हुए तथा विधायक द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं का तत्परता से समाधान उनकी प्राथमिकता है। प्रत्येक समस्या का त्वरित व यथोचित समाधान जल्द से जल्द कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर मेरा घर है और जनता मेरा परिवार है, क्षेत्रवासियों जनता की खुशहाली और क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता है।

इसके अलावा डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र के मेधावियों को सम्मानित भी किया। विधायक ने 10 मेधावियों, गरिमा शर्मा, जानवी शर्मा, अभय चरण, स्नेहा पाल, नंदनी, सचिन गौतम, समर सिंह, अर्पित यादव, विशाल यादव, अंश वाजपेयी को साईकिल देकर सम्मानित किया। इस बाबत डॉ. राजेश्ववर सिंह ने कहा युवा देश का भविष्य हैं, उनकी नई सोच, ऊर्जा और हौसला राष्ट्र की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनकी उपलब्धि को सराहकर इन्हें प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है। मेधावियों का सम्मान इसी दिशा में हमारा प्रयास है।