विधायक डॉ. नीरज बोरा यू. पी. गौरव सम्मान से सम्मानित 

Lucknow
  •   बॉलीवुड गीतों संग मैजिक शो ने मंत्र मुग्ध किया
लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड अलीगंज में चल रहे 15वें यूपी महोत्सव की दसवीं सांस्कृतिक सन्ध्या में बॉलीवुड गीतों संग मैजिक शो ने मंत्र मुग्ध किया।
दसवीं सांस्कृतिक सन्ध्या का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तरी क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरज बोरा को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर यू पी गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इसके अलावा इसी संध्या में नगर निगम के उपसभापति प्रदीप शुक्ला, पार्षद राघव राम तिवारी, पार्षद रूपाली गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय प्रगति गौरव सम्मान से सम्मानित हुए। कोविड प्रोटोकाल के तहत आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित यू पी महोत्सव की दसवीं सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ मानसी गुप्ता ने अच्युत केशवम भजन से कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
भक्ति भावना से परिपूर्ण इस प्रस्तुति के बाद अंकिता सिंह ने आ जा नच ले, देवेश पंडित ने हर कर्म अपना करेंगे गीत को सुना कर श्रोताओं का दिल जीता। संगीत से सजे कार्यक्रम के के अगले सोपानों में खुशी सोनकर, स्वरा त्रिपाठी, गौरी द्विवेदी, वर्तिका ओझा, समृध्दि और आरना ने नवनीत रस्तोगी के निर्देशन में  मटकी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त मैजिसियन बादशाह ने अपने जादुई करतबों से दर्शकों को रोमांच से भर दिया। उन्होनें अपने मैजिक शो के अन्तर्गत जलती हुई अग्नि से एक कबूतर को महोत्सव के मंच पर उड़ाया तो दूसरी ओर तलवार को गले के आर-पार कर दर्शकों की असंख्य तालियां बटोरीं। जादूगर बादशाह ने अगले क्रम में किताब से कबूतर को उड़ाना, कागजों से गुलाब का गुल्दश्ता बनाना जैसे अन्य जादुई करतबों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। समारोह में दीपा जोशी के निर्देशन में बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पल्टन छावनी शाखा के छात्र- छात्राओं ने चम चम चमकेगा इंडिया… गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर स्वच्छ भारत अभियान का संदेश उपस्थित लोगों को दिया, वहीं कक्षा – 9 की छात्राओं ने आ लेके चलूं… गीत व मेसअप के माध्यम से बेटियों पर हो रहे एसिड अटैक को रोकने की अपील की।