नव वर्ष बधाई संग कर्मचारी संघ ने उठाई लंबित मांगें : नगर निगम कर्मचारी संघ

Lucknow

 (www.arya-tv.com)लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा,महामंत्राी राम अचल एवं सभी पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त,अपर नगर आयुक्त तथा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को नव वर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर कर्मचारी संघ ने संस्था एवं कर्मचारी हित में एक साथ मिलकर और अधिक नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष आनन्द वर्मा एवं महामंत्राी ने नगर निगम प्रशासन से पदोन्नति के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति किये जाने की मांग रखी। जिस पर नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही रिक्त पदों पर पदोन्नति की जायेगी। वहीं,नगर निगम कर्मचारी संघ ने अपील के माध्यम से कर्मचारियों को गत वर्षों में कर्मचारियों के सहयोग से किन लंबित मांगों को अपने संघर्ष के बल पर पूर्ण कराई हैं तथा भविष्य में किन लंबित मांगों को पूरा कराना है इससे भी अवगत कराया गया।

कर्मचारी समाज द्वारा भी संघ को आश्वासन दिया गया कि अपनी मांगों को पूर्ण कराये जाने लिए हमेशा पहले की तरह संघ के संग एकजुटता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्षरत रहेगा। कार्यक्रम में राम चन्द्र यादव संरक्षक,आनन्द वर्मा अध्यक्ष, राम अचल महामंत्राी,ओम प्रकाश उप्रेती वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मोहम्मद शोएब, शमील अखलाक उपाध्यक्ष, मिर्जा इरशाद बेग, विजय लक्ष्मी,रेखा यादव मंत्री,जाकिर अली सहायक मंत्री,हेमंत कुमार कोषाध्यक्ष,अर्जुन यादव संगठन,निखिलेश खरे संगठन मंत्री-द्वितीय, शत्रोहन लाल कार्यालय प्रभारी,अब्दुल तनवीर सलाहकार,शैलेन्द्र कुमार उप कोषाध्यक्ष,अर्क गौतम प्रचार मंत्राी,अनुज गुप्ता संयुक्त मंत्राी,मनीष चन्द्र पाल संयुक्त मंत्राी-द्वितीय,यश विजय प्रकाश गुप्ता प्रवक्ता, मोहम्मद शमशाद, सुखदेव यादव,पवन पाल कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।