मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर कब्जे की जांच बेसक आईपीएस समेत दो पीपीएस अफसरों ने की हो, लेकिन पुलिस की जांच अभी भी जारी है। मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में कब्जे के मामले में पुलिस टीम अब महाराष्ट्र जाकर चैरिटी कमिश्नर के बयान दर्ज करेगी। उसके बाद ही कब्जा करने वालों के नाम मुकदमे में बढ़ाए जाएंगे।
डीआईओएस अजीत कुमार ने कुछ दिनों पहले कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया गया था कि मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के खेल के मैदान को खुर्द बुर्द करके लीज पर दिया गया है, और वहां लीज लेने वाले लोगों ने अपनी दीवार बनाकर घेराबंदी भी कर दी है। जांच में यह गलत पाते हुए चार लोगों पर डा न्यूटन एम परमार, सुनील मसीह, फर्म क्षितिज इंटरप्राइजेज ओर हरीश आरोड़ा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
