मौसम विभाग ने दी जानकरी, जानें क्या है आज का तापमान

Meerut Zone UP

मेरठ(www.arya-tv.com) लगातार बढ़ रहे तापमान ने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा। दिन का तापमान 31.7 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा चल रहा है, जो 17 साल में सबसे ज्यादा रहा। दो मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिस कारण से तीन मार्च से जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेें 3 से 5 मार्च तक तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना है। वहीं, रविवार को एक्यूआई 195 दर्ज किया गया।

कृषि विवि के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर के अनुसार एक सप्ताह से बढ़ रहा तापमान गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है। सबसे ज्यादा पछेती गेहूं की फसल को नुकसान होगा।

इस समय तापमान 25 डिग्री के आसपास होना चाहिए, लेकिन 31 के पार पहुंच रहा है, जिससे गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ता है। पछेती गेहूं की बुवाई जनवरी तक की जाती है और फरवरी में ही तापमान 30 के पार पहुंच गया, जो चिंता का विषय है।