मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज करेगा समारोह का आयोजन

Lucknow
  • मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज करेगा समारोह का आयोजन

लखनऊ। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा आगामी 26 जुलाई 2026 को लखनऊ में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में किसी भी बोर्ड से उत्तीर्ण ब्राह्मण मेधावियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

संगठन की ओर से बताया गया है कि सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। इच्छुक छात्र-छात्राओं को अपनी मार्कशीट जमा करनी होगी, जिसकी अंतिम तिथि 19 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया है कि मार्कशीट पर मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा, ताकि प्रतिभागियों से संपर्क किया जा सके। संगठन ने समाज के लोगों से अपील की है कि इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, जिससे ज्यादा से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान पाने का अवसर मिल सके।

राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना संगठन का उद्देश्य है, ताकि युवा पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन करे।