महिला दिवस पर महापौर संयुक्ता भाटिया का प्रदेश की महिलाओं को ‘महिला बाजार’ का उपहार

Lucknow
  • महिला दिवस पर महापौर संयुक्ता भाटिया का प्रदेश की महिलाओं को ‘महिला बाजार’ का उपहार।

(www.arya-tv.com)लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन लखनऊ की महिलाओं को प्राइम लोकेशन पर महिला बाजार का तोहफा दिया है। यह बाजार प्रदेश का पहला महिला बाजार होगा। यह दुकाने चारबाग की प्राइम लोकेशन में होगी। जिसमें 125 दुकाने सिर्फ आवंटित होंगी जो कि महिलाओं को आवंटित होंगी। महापौर ने बताया कि इन दुकानों से महिला सशक्तिकरण के साथ महिलाओं को रोजगार मिलेगा ।