महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा पूरे शहर को दिया 93.5 करोड़ रुपये का विकास कार्यों का तोहफा

Lucknow
  • महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा पूरे शहर को दिया 93.5 करोड़ रुपये का विकास कार्यों का तोहफा
(www.arya-tv.com)महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया लगातार कर रही है विधनसभा वार 15वें वित्त के विकास कार्यों का शिलान्यास। विगत दिनों महापौर ने लखनऊ  पूर्व विधानसभा, उत्तरी विधानसभा, कैंट विधानसभा, सरोजनी नगर विधानसभा, मध्य विधानसभा में शिलान्यास/लोकार्पण के कार्यक्रम स्थानीय विधायक के साथ संपन्न कराने के उपरांत इसी कड़ी में आज पश्चिमी विधनसभा में विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास कर जनता को समर्पित किए।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने आज पश्चिमी विधनसभा में 10 करोड़ 59 लाख 50 हज़ार रुपये से 62 सड़कों के सुधार कार्यों सहित अन्य विकास कार्यों का लोर्कापण/शिलान्यास स्थानीय पार्षदों सहित महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा संग किया।
2020 में महापौर 15वें वित्त की अध्यक्ष बनने के उपरांत लखनऊ के समस्त 110 वार्डो में जनउपयोगी विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही हैं।
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि लखनऊ की सभी विधानसभाओ में विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण हो चुका है और यहाँ इस विधानसभा का मिलाकर कुल 93 करोड़ 50 लाख रुपये के 467 कामों का शहर की जनता की सेवा में समर्पित किया गया है।
 विगत 4 वर्षों में लखनऊ नगर निगम द्वारा लखनऊ की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ ही विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किये गए है। लखनऊ  स्वच्छ , सुंदर और सुरक्षित लखनऊ की ओर अग्रसर है। स्वच्छता में हमने कई आयाम स्थापित किये है। सड़क पर 120 खुले कुडाघरो को समाप्त कर वहाँ सुंदर फुलवारी विकसित की गई है, 10 हज़ार खाली पड़े प्लॉटों से कूडा हटवाया गया है। लखनऊ की स्वच्छता रेटिंग 269 से लंबी छलांग लगाते हुए 12वें स्थान पर पहुँची है। शहर भर में विगत 4 वर्षों में नगर निगम द्वारा लगभग 24 अरब रुपये के विकास कार्य कराए गए है। लगभग 1000 पार्को का विकास कराया गया, 36 स्थानों पर फाउंटेन लगवाए,  46 हज़ार पोलो पर स्ट्रिप लाइटे लगवा कर शहर को सुंदर बनाया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश के साथ ही शहर की जनता में सुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। नगर निगम द्वारा शहर में  2 लाख 10 हज़ार एलईडी लाइटे लगाई गई। स्मार्ट सिटी द्वारा जगह जगह कैमरे लगवा कर सतत निगरानी की जा रही है, हम यह कह सकते है कि शहर सुरक्षित हाथों में है। माननीय महापौर ने आगे कहा कि मोदी जी योगी जी के नेतृत्व में देश मे और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उनके कुशल नेतृत्व में ही कार्य करते हुए पिछले चार वर्षों में नगर निगम ने लखनऊ शहर में विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।चाहे देश हो, प्रदेश हो या लखनऊ शहर हो ट्रिपल इंजन की सरकार ने जितना विकास कार्य करवाया उतना पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हो पाया है।
आज पश्चिमी विधनसभा के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया संग अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अतुल दीक्षित, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, राम शंकर राजपूत, पार्षदगण शिवपाल सवारियां, राजेश मालवीय, विजय गुप्ता, संतोष राय, नागेंद्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, महेंद्र राजपूत, अजय सोनी, राजेन्द्र कुमार एवं कार्यकर्ताओं सहित सर्वजन उपस्थित रहें।