महापौर ने स्मार्ट वेंडिंग जोन और कंपैक्टर ट्रांसफर का निरीक्षण किया

Lucknow
  • महापौर ने स्मार्ट वेंडिंग और कंपैक्टर ट्रांसफर का निरीक्षण

(www.arya-tv.com)महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम द्वारा गोमती नगर, विभूति खंड में बन रहे स्मार्ट वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया। जिसमें पार्षद शैलेन्द्र वर्मा, जोनल अधिकारी संजय यादव, ZSO पंकज शुक्ला उपस्थित रहे। इसके साथ ही गोमती नगर के विनीत खंड में LSA द्वारा कूड़ा प्रबंधन के लिए बनाए जा रहे कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए। महापौर ने बताया कि जल्द ही इस स्टेशन के माध्यम से कूड़ा निस्तारण में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए बेहतर सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

महापौर ने स्मार्ट वेंडिंग और कंपैक्टर ट्रांसफर का निरीक्षण किया
महापौर ने स्मार्ट वेंडिंग और कंपैक्टर ट्रांसफर का निरीक्षण किया