मनोज सिंह भदौरिया आशियाना थाना के प्रभारी निरीक्षक बनाये गये

Lucknow
  • मनोज सिंह भदौरिया आशियाना थाना के प्रभारी निरीक्षक बनाये गये

बिजनौर थाना के एसओ मनोज सिंह भदौरिया को आशियाना थाना का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पूरे लखनऊ में कमिश्नरेट द्वारा कुल मिला कर 23 प्रभारी निरीक्षकों का स्थनान्तरण किया गया है। जिसमें से 19 थाना निरीक्षकों को थाना मिला ​है बाकी को अन्य जगहों पर भेजा गया है। आशियाना में अजय कुमार मिश्रा के स्थान पर तेजतर्रार मनोज सिंह भदौरिया को भेजा गया है। मनोज सिंह पहले सीबीआई में अपनी सेवा दे चुके हैं और कार्य कुशल व्यक्ति हैं। वहीं अजय कुमार मिश्रा को तालकटोरा थाना दिया गया है।