बदायूं: यूपी के बदायूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को इश्क का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह अपनी बात मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया और शादी की जिद करने लगा। युवक को मोबाइल टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर हड़कंप मच गया।
क्या है पूरा मामला?
बदायूं में एक युवक पर इश्क का बुखार ऐसा चढ़ा कि वह मोबाइल टावर पर चढ़कर शादी की जिद करने लगा। मोबाइल पर चढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और काफी देर बाद समझाने पर युवक नीचे उतरा। मोबाइल टॉवर से उतरने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
वजीरगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां आज प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था लेकिन युवती के परिजनों ने रिश्ते से इनकार कर दिया।
इससे आहत युवक टावर पर चढ़कर अपनी मांग मनवाने पर अड़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
युवक के हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। फिलहाल पुलिस के समझाने के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतार आया है। युवक बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है और प्रेमिका वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बे की बताई जा रही है।
इस मामले के सामने आने के बाद बदायूं में प्रेमी युवक की चर्चा होने लगी और लोग उसकी इस हरकत की आलोचना करने लगे। लोगों का कहना था कि अपनी निजी बात को मनवाने के लिए इस तरह का हथकंडा अपनाना ठीक बात नहीं है। इस तरह अगर किसी की मनचाही शादी नहीं हो रही होगी तो वह भी इसी तरह मोबाइल टावर पर चढ़कर नौटंकी करने लगेगा।
लोगों का कहना था कि अगर लड़की के परिजन शादी के लिए नही मान रहे थे तो उनसे बैठकर बात की जा सकती थी। इस तरह मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी जान को खतरे में डालना और पुलिस-प्रशासन का भी समय खराब करना ठीक नहीं है।
