मलाइका अरोड़ा ने मनाया डॉगी ‘कैस्पर’ का बर्थडे हुईं ट्रोल

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) मालइका अरोड़ा इंटरनेट सेंसेशन हैं, वो अक्सर अपनी हॉट और सिंजलिंग तस्वीरें शेयर करती रहतीं हैं। कभी कोई योगा पोज तो कभी न्यू लुक मलाइका अपने फैंस को किसी भी तरह इंगेज रखने का हुनर जानतीं हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को फॉलो करने वाले जानते हैं कि वो अपने पेट कैस्पर से कितना प्यार करतीं हैं। बुधवार को मलाइका ने अपने प्यारे कैस्पर का बर्थडे सेलिब्रेट किया और ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनके सामने एक केक है और बर्थडे बॉय हैं उनके प्यारे डॉगी कैस्पर। वीडियो में मलाइका को अपने डॉगी कैस्पर का 7वां बर्थडे सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। मलाइका ने सेलिब्रेशन के लिए कैस्पर का फेवरेट केक मंगवाया था और उन्हें गिफ्ट में भी उनका फेवरेट फ्लेवर दिया। इसके बाद मलाइका बड़े प्यार से कैस्पर को कहतीं हैं ‘तुम सात साल के होग हो’। इस दौरान मलाइका ने सफेद पोल्का डॉट टॉप पहना हुआ था। पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कैस्पर।

कुछ दिनों पहले ही मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को वेलेंनटाइन डे पर काफी स्पेशल मैसेज दिया था। मलाइका ने अर्जुन के लिए अपने प्यार का इजहार रोमांटिक तरीके से किया। मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया, उन्होंने अर्जुन को हग करते हुए एक फोटो शेयर की। फोटो में अर्जुन मलाइका के माथे पर किस करते हुए नजर आ आईं। इस क्यूट फोटो को फैंस ने काफी पसंद किया।