महाराष्ट्र आरोग्य विभाग ग्रुप सी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

Education

(www.arya-tv.com) महाराष्ट्र आरोग्य विभाग (Maharashtra Arogya Vibhag) ग्रुप सी भर्ती परीक्षा (Group C examination) का रिजल्ट जारी हो गया है। नतीजे आधिकारिक पोर्टल https://www.mahaarogyabharti.com/” rel=”nofollowindex.php?p=resultlinks” rel=”nofollow पर रिलीज किया है।महाराष्ट्र पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट (Maharashtra Public Health Department) ने विभिन्न ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली थीं। इनमें नॉन मेडिकल असिस्टेंट, हाउस एंड लिनन कीपर, प्लम्बर सहित अन्य पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। अब इन परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है।

अब ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके या फिर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

 आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

Maharashtra Arogya Vibhag Group C result 2021: रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक

महाराष्ट्र आरोग्य विभाग ग्रुप सी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahaarogyabharti.com पर जाएं। इसके बाद होमपेज के उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा है, ग्रुप सी भर्ती परीक्षा के परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। इसके बाद डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

इसके बाद उस पद का चयन करें, जिसके लिए आपने आवेदन किया है। इसके बाद महाराष्ट्र आरोग्य विभाग ग्रुप सी परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।

बता दें कि महाराष्ट्र आरोग्य विभा ग्रुप सी भर्ती के तहत लगभग 5000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।महाराष्ट्र आरोग्य विभाग ग्रुप सी रिजल्ट के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।