अभिषेक राय
(www.arya-tv.com)
लखनऊ, कृष्णा नगर स्थित ‘सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन’ के कार्यालय पर एक अहम बैठक हुई, जिसमे संस्था के अध्यक्ष सरदार दिलप्रीत सिंह डी पी ने बताया कि 27 जून को महाराजा रणजीत सिंह की बरसी एक भव्य आयोजन के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को महाराजा रणजीत सिंह के इतिहास व उनके खालसा राज की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविन्दर पाल सिंह ने जानकारी दी कि लखनऊ में उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। बैठक में आए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों में शामिल सरदार कुलवंत सिंह ,सरदार मनजीत सिंह बावा, सरदार हरजीत सिंह,सरदार राजिंदर सिंह लकी बग्गा , सरदार ओंकार सिंह , सरदार सुरिंदर पाल सोनू घई , सरदार जसपाल सिंह, सरदार सुखमीत सिंह , सरदार कुलबीर सिंह , सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार भूपिंदर सिंह, सरदार मलकीत सिंह, सरदार जसकरण सिंह, सरदार कुलदीप सिंह ने प्रण लिया कि महाराजा रणजीत सिंह की जीवनी हम सभी लोगों के घरों तक पहुँचाने का काम करेंगे।