जर्जर भवन को नगर निगम ने किया जमीदोज:लखनऊ में 241 घरों को नोटिस जारी

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) लखनऊ नगर निगम ने जर्जर हो चुकी भवनों के खिलाफ अभियान चलाना शुरु कर दिया है। गुरुवार को एक जर्जर भवन को नगर निगम के अधिकारियों ने जमीदोज कर दिया। अमीनाबाद के गोइन रोड तिराहे पर स्थिति भवन पिछले कई सालों से जर्जर हालत में था। यहां के स्थानीय कारोबारी इसको लेकर कई बार शिकायत कर चुके थे कि यह कभी भी गिर सकता है जिससे लोगों की जान भी जा सकती है। उसके बाद भी कार्रवाई न होने पर पिछले दिनों नगर निगम से फिर से शिकायत की गई जिसके बाद नगर निगम प्रवर्तन दल ने अभियान चलाकर इसे गुरुवार को ध्वस्त किया।

शहर में 241 घरों को नोटिस जारी

दरअसल नगर निगम हर वर्ष बारिश से पहले शहर के भवनों का सर्वे करता है। उस सर्वे में जो भवन जर्जर स्थिति में होते हैं उनको नोटिस जारी किया जाता है। लखनऊ शहर में कुलमिलाकर इस बार 241 भवनों को नोटिस जारी की गई हैं। जिसमें कहा गया है कि अपनी बिल्डिंग की मरम्मत करा ले। ऐसा न करने की स्थिति में नगर निगम उन भवनों को कभी भी ध्वस्त कर सकता है। इस पूरी कार्रवाई जिला प्रशासन की मौजूदगी में की जाती हैं और इस दौरान जो खर्चा आता है नगर निगम उसका पैसा भी भवन स्वामी से वसूलता है।

एक लाख लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है

 नगर निगम की टीम ने जहां पर अभियान चलाया हैं। उस चौराहे से प्रतिदिन अमीनाबाद और आसपास के इलाके के करीब 1 लाख लोग गुजरते हैं। ऐसे में अगर बिल्डिंग कभी भी गिरती तो बड़ी संख्या में चोटिल होना तय था। स्थानीय कारोबारियों ने इसको लेकर कई बार शिकायत भी दर्ज कराई थी।