कोरोना में भूखों का सहारा बना लखनऊ नगर निगम

Lucknow

सभी 8 जोनों में कम्युनिटी किचन स्थापित किया गया—डॉ.इन्द्रमणि त्रिपाठी

(www.arya-tv.com)कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु शहर में सफाई एवं सैनीटाजेशन का कार्य कराया जा रहा है। लाॅकडाउन अवधि में मजदूर, झुग्गी इत्यादि निराश्रितों को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा जोनवार कम्युनिटी किचन स्थापित करते हुए समस्त क्षेत्रों में भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये जा रहे है। दरासल लॉकडाउन की स्थिति में तमाम ऐसे लोग बिना खाये ही रह जा रहे हैं जो दैनिक मजदूरी का काम करते थे,ऐसी स्थि​ति को देखते हुए  नगर निगम द्वारा अपने सभी 8 जोनों में कम्युनिटी किचन स्थापित किया गया और जो लोग इस लॉकडाउन में भूखे रह जा रहे हैं उन सभी को भोजन उपलब्ध कराने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।

इसके साथ ही नगर आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम द्वारा एक खाता भी खोला गया है जिसमें अगर कोई चाहे तो अपनी इच्छा से दान भी दे सकता है जिस रकम का उपयोग कोरोना से उत्पन्न हुई गंभीर स्थिति से लड़ने में किया जा सके। इस वितरण में महापौर, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महामिलिंद लाल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेश सिंह द्वारा अलीगंज व जानकीपुरम क्षेत्र में पैकेटों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण शहर में सभी जोनल अधिकारियों नगर अभियंताओं द्वारा विभिन्न जोनों में भी भोजन वितरण किया गया। जिसमें कल्याण मण्डप जियामऊ में3500,आवास विकास कल्याण मण्डप मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम में 4500,नगर निगम कल्याण मण्डप महानगर में 4000,एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्र विराट खण्ड गोमतीनगर में 3500,नगर निगम कल्याण मण्डप आनन्द नगर में 2000,एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्र चैक लोहिया पार्क में 4500,आवास विकास सामुदायिक केन्द्र ए.ब्लाक इन्दिरा नगर में 3500,नगर निगम कल्याण मण्डप औरंगाबाद बंगला बाजार रोड निकट रेलवे में 5000 भोजन के पैकट का वितरण किया गया।