जापान की टोक्यो बेस्ड गैजेट कंपनी ने लॉन्च किया कमर में पहनने वाला AC, जानें इसकी कीमत और खासियत

Technology

(www.arya-tv.com) जापान की टोक्यो बेस्ड गैजेट कंपनी ग्लोचर ने एक इनोवेटिव डिवाइस लॉन्च की है। इस डिवाइस को वियरकूल नाम दिया है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है, तो आउटडोर काम करते हैं। मतलब तेज धूप में मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों के लिए वियरकूल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

वियरकूल एक बेल्ट की तरह होता है, जिसे कोई भी स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे या फिर तेज धूप में बाहर निकलने वाले लोग पहन सकते हैं। यह एक फिटनेस प्रोडक्ट है। जो शरीर के ऊपरी हिस्से को ठंडा रखने का काम करती है।

यह पोर्टेबल एयर बेल्ट गर्मी सोखने वाली वाले फेज चेंज मैटेरियल से बना है। इसमें कई सारे छोटे फैन लगे हैं, जिसके वेंट ऊपर की तरफ हैं। इन वेंट से रिफ्रेशिंग हवा बाहर निकलती है। इसका वजन मात्र 488 ग्राम है। वियर कूल डिवाइस की एयर स्पीड 5 मीटर प्रति सेकेंड है, जो एक शानदार कूलिंग एक्सपीरिएंस देता है।

इस डिवाइस को आप मोबाइल ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं। मतलब ऐप से आप एयर फ्लो से लेकर बाकी चीजों को कम और ज्यादा कर सकते हैं। ऐप जापानी और इंग्लिश लैंग्वेज को सपोर्ट करता है।
वियर कूल में अधिकतम 17 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। मतलब सिंगल चार्ज में आराम से एक दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इस रात में पहनकर अच्छी नींद ली जा सकती है। इसकी वेस्ट साइज 70 से 105 सेंटीमीटर है।

वियर कूल को ग्लोचर शॉप से ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 235 डॉलर करीब 19 हजार रुपये है। हालांकि भारत जैसे देश के लिए 19,000 की कीमत काफी ज्यादा है। हालांकि यह टेक्नोलॉजी अभी शुरूआती दौर में है। साथ ही इसकी शुरूआत जापान से हुई है। ऐसे में भारत में इसे अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट में पेश किया जा सकता है।